नवगछिया : विक्रमशिला पुल और पहुंच पथ पर जाम की समस्या लगातार जारी है। जाह्नवी चौक पर टीओपी की स्थापना के बाद भी लोगो को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। तीसरे दिन शुक्रवार को भी पुल से लेकर एनएच 31 पर नवगछिया तक भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। जाम इस कदर लगा था कि नवगछिया से भागलपुर की दूरी तय करने में सामान्य स्थिति में महज 45 मिनट लगते हैं,

लेकिन शुक्रवार को यात्रियों को 4 घंटे लगे। जाम की समस्या के कारण लोगों का नवगछिया से भागलपुर आना जाना एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। खासकर स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी हुई। कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। वहीं कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। इस दौरान बारात वाहन सहित दूल्हे भी जाम खत्म होने का इंतजार करते रहे।

दूसरी तरफ पुल की रेलिंग होते हुए भी पैदल पुल पार करने जाम में फंसे कुछ यात्री पुल पर वाहनों से उतरकर पैदल ही भागलपुर के लिए चल पड़े। लेकिन पुल पार करने के बाद वहां वाहनों की संख्या कम होने से वे घंटों इंतजार के बाद फिर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। ऐसी ही स्थिति पुल के दूसरी ओर जाह्नवी चौक पर थी। जाम का कारण विक्रमशिला पुल पर वाहनों का अत्यधिक दबाव बताया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *