नवगछिया : नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार एवं एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के निर्देशन में रविवार को सड़क पर चलने वाले ओवर लोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान के दौरान कुल 81 ओवर लोड वाहनो को पकड़ा गया. जिसका सिजर काट कर जुर्माना वसूल करने की प्रक्रिया देर रात तक कि जा रही थी. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि वाहनो के ओवर लोड परिचालन होने के लेकर अनुमंडल में कदवा ओपी के फोर लेन एवं रंगरा थाना क्षेत्र में एनएच 31 पर चैक प्वाइंट बनाया गया था.

दोनो स्थानों पर अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दो टीम का गठन किया गया था. टीम में परिवहन विभाग एवं खनिज विभाग के पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया था. इस अभियान में कदवा ओपी थाना क्षेत्र स्थित चेक प्वाइंट पर 69 ओवर लोड वाहन एवं रंगरा स्थित चेक प्वाइंट पर 12 ओवर लोड वाहनो को पकड़ा गया. जिसका सिजर काटा गया है. एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि सभी पकड़े गए वाहनो का खनिज विभाग एवं परिवहन विभाग का जुर्माना वसूला किया जाएगा.

वहीं पकड़े गए सभी ट्रक को परिवहन विभाग के पदाधिकारी विनोद कुमार एवं प्रमोद कुमार भारती एवं खनिज विभाग के पदाधिकारी के द्वारा देर रात ओवर लोड में पकड़े गए सभी वाहनो को जुर्माना का किया जा रहा था. मालूम हो कि पिछले दिनों भगालपुर नवगछिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन के तत्वधान में उत्तर बिहार ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक में ट्रक मालिकों ने विक्रमशीला पुल को बचाने को लेकर अंडर लोड चलने की बात कही थी. इस बैठक में इंट्री माफिया के सक्रिय होने के कारण ओवर लोड वाहनो के चलने से होने वाली परेशानी व्यक्त किया था.

ट्रक मालिकों द्वारा व्यक्त किए परेशानी के बाद नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से ओवर लोड के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया. इधर इस चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए कुछ वाहन के मालिकों के कहना है कि उन लोगों का ट्रक नो एंट्री होने के कारण लगी हुई थी जिसे पकड़ लिया गया है. नो एंट्री होने के कारण गाड़ी में ट्रक चालक भी नहीं थे. गाड़ी के दस्तावेज की जांच किए बिना पकड़ लिया गया है और गाड़ी का एक्शल खोल दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *