नवगछिया – नवगछिया खेल संघ के तत्वावधान में जूनियर प्राइजमनी योगा प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया में रविवार को हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन नवगछिया के अंचलाधिकारी विधानंद राय एवं जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ने संयुक्त रुप से किया। समापन समारोह में खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, हाई स्कूल नवगछिया के प्राचार्य सुरेन्द प्रसाद सिह , ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रिय खिलाड़ी जेम्स, खेल शिक्षक गुलाम मुस्तफा ने खिलाड़ियों को मेडल एवं नगद ईनाम देकर सम्मानित किया.
Total Downloads: 105
इस अवसर पर खेल संघ के अखिलेश पाण्डेय पंकज कुमार, ताइक्वांडो कोच मुकेश कुमार सुमन, मो नाजिम विकास चौरसिया मोनी कुमारी आदि उपस्थित थे।प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है :- अंडर 16 बालक वर्ग मे आलोक कुमार (भारती पब्लिक स्कूल) प्रथम, सुमन कुमार (उच्च विधालय लत्तीपाकर) द्वितीय, अम्बर कुमार (प्रेसीडेन्सी इंटरनेशनल स्कूल) तृतीय स्थान। अंडर 12 बालक वर्ग मे अपूर्वा शिवम (प्रेसीडेन्सी इंटरनेशनल स्कूल) प्रथम,

अर्पित कुमार साह (नया टोला योग क्लब) द्वितीय, अमन राज ( प्रेसीडेन्सी इंटरनेशनल स्कूल) तृतीय स्थान। अंडर 16 बालिका वर्ग मे रितु प्रिया ( नया टोला योग क्लब) प्रथम, उष्मा कुमारी ( उच्च विधालय लत्तीपाकर) द्वितीय, श्रृष्टी कुमारी (भारती पब्लिक स्कूल) तृतीय स्थान प्राप्त किया है.

