नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में सभी विभाग के पदाधिकारी व अनुश्रवण समिति के सदस्य शामिल हुए. एसडीओ ने बैठक में उपस्थित सभी अनुश्रवण समिति के सदस्यों से अनुमंडल के सड़कों की स्थिति के बारे में जानकारी ली. बैठक में उपस्थित सदस्यों के द्वारा बताया गया कि बहुत सारे सड़कों की स्थिति जर्जर है. उन सड़को की मरम्मती की अत्यंत आवश्यकता है. ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता के द्वारा बताया गया कि जो सड़क मेंटेनेंस में हैं. उन सड़को की मरम्मती कराई जा रही है. बहुत सारे सड़को का प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है.
जल्द ही उन सड़कों का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा. एसडिओ ने सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि जितने भी सड़क है. उन सड़को की अद्यतन स्थिति की सूची कार्यालय में अविलंब उपलब्ध कराएंगे. जदयू जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने बताया कि नारायणपुर के रायपुर से बजरंगबली चौक तक सड़क के बीचो बीच बड़ा गड्ढा है. जिसमें पानी जमा रहता है. खरीक से चोरहर तक सड़क जो मेंटेनेंस में रहने के बावजूद भी मरम्मत का कार्य नहीं हो रहा है. लक्ष्मी ढाबा से लक्ष्मीपुर चौक तक सड़क अभी तक निर्माण नहीं किया गया है.

सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है. जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. जिला परिषद सदस्य शबाना आजमी ने कब्रिस्तान की घेराबंदी की समस्या से अवगत कराया. एसडिओ ने कहा की कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए प्रस्ताव जिला पदाधिकारी को भेज दिया गया है. अशोक दादा ने सैदपुर में बने जल मीनार को जल आपूर्ति शुरू नहीं किए जाने की जानकारी दी. पीएचईडी विभाग के सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि जल मीनार के लिए टेंडर हो चुका है. कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. मई तक जलापूर्ति शुरू हो जाएगी. जिप सदस्य कुमकुम देवी ने खरीक बाजार में अतिक्रमण होने की बात कही.
उन्होंने कहा अतिक्रमण के कारण बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इस संदर्भ में एसडीओ ने खरीक सीओ को खरीक बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने बताया कि इस वर्ष आई बाढ़ में बहुत सारे बाढ़ पीड़ितों को बार अनुदान राशि नहीं मिली है. बाढ़ में किसानों के फसलों की हुई क्षति से भी अवगत कराया. सीओ द्वारा इस संदर्भ में बताया गया कि सभी लाभुकों की सूची जिला को भेज दिया गया है. विभाग से जल्द ही शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया जाएगा.
जदयू जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि नगरह में आंगनबाड़ी केंद्र में दुकान संचालित हो रहा है. सीडीपीओ के द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र से अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ नवगछिया को पत्र दिया गया है. एसडिओ ने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्र की नियमित रूप से जांच करेंगे एवं सभी बच्चों की मेनू के अनुसार खाना खिलाएंगे बहुत सारे आंगनवाड़ी केंद्र में सेविका सहायिका नहीं रह रही हैं एवं पोषक में भी नहीं रहती हैं उस आंगनवाड़ी केंद्र का जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया.
– खरीक व गोपालपुर सीडीपीओ का एक दिन का कटा गया वेतन
अनुश्रवण समिति की बैठक में सीडीपीओ खरीक एवं गोपालपुर के अनुपस्थित रही. बैठक में दोनो के अनुपस्थित रहने के कारण एसडीओ ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है.
– तालाब पोखर से अतिक्रमण को कराएं मुक्त
अनुश्रवण समिति की बैठक में एसडीओ ने जल जीवन हरियाली के तहत की जा रही तैयारी की समीक्षा की. उन्होंने सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि जल जीवन हरियाली के अंतर्गत सभी पोखर व तालाब की सूची उपलब्ध कराएंगे एवं वहां अतिक्रमण को भी मुक्त कराएंगे.


