नवगछिया बाजार के लोग सोमवार को भीषण जाम से परेशान रहे। बाजार की मुख्य सड़क जाम की चपेट में थी। स्टेशन रोड में लगभग चार घंटे तक लोग फंसे रहे। इस दौरान ट्रेन पकड़नेवाले छटपटाते रहे, लेकिन उसकी कोई सुननेवाला नहीं था। स्टेशन रोड में सोमवार को नो एंट्री की धज्जी उड़ाते हुए तीन ट्रक लगे थे। इसी कारण जाम लगा रहा। फिर भी सड़क पर ट्रक लगाकर सामान उतारने और चढ़ाने का काम व्यवसायी करते रहे और आम आदमी जाम में फंसे रहे। यात्री पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ व्यवसायी को भी कोसते रहे।
Total Downloads: 172
जाम के कारण पांच मिनट का सफर तय करने में लोगों को एक घण्टे का समय लग गया। महराज जी चौक से स्टेट बैंक तक जाम लगा रहा। लगातार एनएच 31 और विक्रमशिला सेतु के जाम से त्राहिमाम लोगों को बाजार में भी भीषण जाम का सामना करना पड़ा। वहीं बाजार में धड़ल्ले से खुल रहे बिना पार्किंग के बड़े बड़े मॉल और बैंकों के आगे वाहनों की लंबी कतार लग जाने से आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शादी विवाह के मौके पर सोमवार को नवगछिया बाजार खरीदारी करने के लिए आएं लोगों का अधिकतर समय जाम में ही कट गया दोपहर बाद इंस्पेक्टर राजकुपर कुशवाहा के पहल पर पुलिस बलों ने जाम छुड़ाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद जाम को छुड़ाया गया लेकिन विद्यालयों में छुट्टी के बाद फिर से बाजार जाम की चपेट में आ गया जो देर शाम तक लगा रहा।

