नवगछिया : विक्रमशिला सेतु एवं पहुच पथ पर शुक्रवार को भी जाम की स्थिति बनी रही. शुक्रवार की सुबह सेतु एवं पहुच पथ पर भीषण जाम लगा हुआ था. पुल व पहुच पथ पर जाम की स्थिति होने के कारण बारात एवं स्कूली बच्चों की गाड़ी के साथ साथ सैकड़ो सबाड़ी वाहन जाम में फंसी हुई थी. जाम को लेकर सबाड़ी वाहनो का परिचालन पहुच पथ के ब्रांच सड़को से हो कर हो रहा था.

नवगछिया पूर्णिया कटिहार खगड़िया बेगूसराय आदि जगहों को जाने वाली ऑटो एवं बस का परिचालन जहान्वी चौक से तेतरी होकर हो रहा था. खगड़िया बेगूसराय जाने वाली बस एवं ऑटो तेतरी जीरोमाइल से थाना बिहपुर जाने वाली 14 नवर सड़क से आ जा रही थी. सबाड़ी वाहनो के अत्यधिक परिचालन उक्त सड़क से होने के कारण ब्रांच सड़को पर भी रुक रुक कर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी.

इधर विक्रमशिला सेतु पहुच पथ पर नो एंट्री के कारण भाड़ी वाहनों की लंबी कतार होने के कारण वन वे परिचालन हो रहा था. वन वे परिचालन होने से वाहनों की रफ्तार थम सी गयी थी. दोपहर बाद पहुच पथ पर वाहनो के परिचालन में कुछ गति आयी लेकिन संध्या समय होने के बाद एक बार फिर से सेतु पहुच पथ पर जाम की समस्य उत्पन्न हो गई थी. इधर नवगछिया एनएच 31 पर शुक्रवार को लगने वाले जाम पर प्रशासन स्तर से काबू पा लिया गया था। एनएच 31 पर वाहनो का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....