विक्रमशिला पुल पर मीडियाकर्मी साकेत कुमार झा की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझ गई है। एफएसएल रिपोर्ट से खुलासा हुअा है कि एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) के धक्के से साकेत की मौत हुई थी। डीअाईजी विकास वैभव में शनिवार को उक्त केस की समीक्षा की,
जिसमें एफएसएल रिपोर्ट की जानकारी सिटी एसपी ने डीअाईजी को दी। उधर, साकेत के मोबाइल की जांच नहीं हो पाई है। एफएसएल ने कहा कि उक्त मोबाइल की जांच उनके बस की है।

इस कारण मोबाइल को जांच केंद्रीय विधि-विज्ञान प्रयोगशाला, कोलकाता भेजा जाए। अब साकेत के मोबाइल को जांच में कोलकाता भेजा जाएगा। मोबाइल की एफएसएल से पता चल जाएगा कि उसमें अगर कोई वीडियो, फोटो या वॉयस रिकॉर्डिंग डिलीट किया गया है तो उसके रिकवर कर लिया जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

