नवगछिया : विक्रमशिला सेतु व पहुच पथ रविवार को जाम की स्थिति बनी रही। रविवार की सुबह सेतु एवं पहुच पथ पर भीषण जाम लगा हुआ था. पुल व पहुच पथ पर जाम की स्थिति होने के कारण स्कूली वाहनों के साथ साथ सैकड़ो सबाड़ी वाहन जाम में फंसी हुई थी. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दस बजे बाद स्थिति में कुछ सुधार हुई लेकिन पुल पर रुक रुक कर पूरे दिन जाम लगता रहा. जाम को लेकर सबाड़ी वाहनो का परिचालन पहुच पथ के ब्रांच सड़को से हो कर हो रहा था.

Whatsapp group Join

नवगछिया पूर्णिया कटिहार खगड़िया बेगूसराय आदि जगहों को जाने वाली ऑटो एवं बस का परिचालन जहान्वी चौक से तेतरी होकर हो रहा था. खगड़िया बेगूसराय जाने वाली बस एवं ऑटो तेतरी जीरोमाइल से थाना बिहपुर जाने वाली 14 नवर सड़क से आ जा रही थी. सबाड़ी वाहनो के अत्यधिक परिचालन उक्त सड़क से होने के कारण ब्रांच सड़को पर भी रुक रुक कर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी.

जाम रहने के कारण विक्रमशिला सेतु पर वन वे परिचालन हो रहा था. पहुच पथ पर जाम के कारण भाड़ी वाहनों की लंबी कतार होने के कारण वन वे परिचालन में भी परेशानी हो रही थी. वन वे परिचालन होने से वाहनों की रफ्तार थम सी गयी थी. जाम के कारण नवगछिया से भागलपुर आने जाने में वाहन चालकों के तीन से चार घंटे लग जा रहा थे.

इसके अलावे नवगछिया एनएच 31 पर रविवार को जाम की स्थिति बनी हुई थी. सड़क किनारे भाड़ी वाहनो की लंबी कतार लगी हुई थी. एनएच 31 पर वाहनों की लंबी कतार खरीक से लेकर नवगछिया तक लगी हुई थी. इस दौरान वाहन चालकों द्वारा कतार से वाहन को निकाल ओवर टेक कर दिए जाने के कारण जाम की स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो जा रही थी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *