परबत्ता थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव स्थिति सरस्वती मंदिर के पास 14 नंबर सड़क के किनारे स्थित हनुमान जी के मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में चोरों ने हनुमान जी के चांदी के बने मुकुट, चांदी का जनेऊ, पैर का व हाथ में चांदी के मठिया सहित अन्य समान को चुरा ले गए।

मंदिर में हुई चोरी की बात उस समय सामने आई, जब शनिवार की सुबह आसपास के लोग मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने देखा कि भगवान का मुकुट, जनेऊ, हाथ व पैर का मठिया गायब है। मंदिर अस्तव्यस्त स्थिति में था। भगवान के मंदिर के गेट का ताला भी टूटा हुआ था। मंदिर में चोरी होने की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने परबत्ता पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। चोरी की घटना के संदर्भ में परबत्ता थाने में आवेदन दिया गया है।

परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि पुलिस छानबीन में जुटी है। मंदिर प्रांगण में उपस्थित जमुनियां निवासी सह आजद हिन्द मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने परबत्ता पुलिस से मंदिर से चोरी किए गए समानों की बरामदगी करने व दोषियों व उन्हें संरक्षण देने वालों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *