नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर रविवार की सुबह 7 बजे के करीब ट्रक और सवारियों से भरी स्कॉर्पियो में आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई. इस रोंगटे खड़े कर देने वाले दोनों गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर में स्कॉर्पियो में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो में फंसे लोग घायल होकर चीख चीख कर बचाओ बचाओ की आवाज लगा रहे थे.

मगर सभी घायल स्कॉर्पियो में इस कदर फंसे हुए थे कि लोगों को कुछ भी नहीं सूझ रहा था. घटना की सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्कॉर्पियो का गेट तोड़कर बाहर निकाला और सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए समीप के रंगरा पीएचसी पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घायलों में रतन कुमार( 25), पिता पप्पू साह, मोहम्मद जाहिल (22) पिता मोहम्मद गुलाम, नीलू कुमार (14) पिता विनय मंडल, प्रिंस कुमार (19), सोनू कुमार (20) पिता राजकुमार ठाकुर, मोनू ठाकुर (10) पिता राजकुमार ठाकुर, मोहम्मद शहीद (20) पिता नीलू खान, संतोष कुमार (25) पिता पप्पू कुमार ठाकुर, रितेश कुमार (20) पिता उमेश प्रसाद साह मुख्य रूप से शामिल हैं.

इनमें से चार घायलों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. इसके अलावे दो अन्य लोग मामूली रूप से जख्मी हैं. सभी भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरब टोला निवासी हैं, जो कटिहार स्थित एक शादी समारोह से बराती से लौट रहे थे. इसी दौरान रंगरा चौक के समीप घने कोहरे के कारण ट्रक और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो एवं ट्रक को रंगरा पुलिस ने जप्त कर लिया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *