एनआरसी व सीएए के खिलाफ राजद की ओर से शनिवार को बिहार बंद रखा गया। इस दौरान नवगछिया, खरीक, गोपालपुर, रंगरा, बिहपुर सहित पूरे अनुमंडल क्षेत्र में बंद का व्यापक असर दिखा। सड़कों पर सन्नाटा रहा। राजद कार्यकर्ता दुकानों को बंद कराते देखे गये।
Total Downloads: 176
राजद नेता शैलेश यादव, संजय मंडल, अशोक यादव, विश्वास झा, संजय यादव, मुफ्ती अब्दुल गफूर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बिहपुर में प्रखंड अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, सतीश यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थे। खरीक में बंद का मिला-जुला असर दिखा।

मो. आजाद, दल्लू यादव, सुबोध यादव, मो. वारिस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोल चौक से जूलूस निकाला एवं दुकानों को बंद कराया। नारायणपुर प्रखंड में राजद कार्यकर्ताओं ने मुखिया नरेन्द्र कुमार व राजद नेता पवन यादव के नेतृत्व में एनएच 31 को जाम किया। इस दौरान अशोक यादव, केदार शर्मा, बैरिस्टर सिंह आदि ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाये।

