नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल स्थित श्री श्री 1008 मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर नवगछिया बाजार में स्थित मां काली की पूसी अमावस्या के अवसर पर महा आरती और माता का 56 भोग लगाया जाएगा. यह कार्यक्रम मंदिर के आचार्य पंडित आचार्य श्री राम जी मिश्रा के देखरेख में होगा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष के तरह इस वर्ष भी 25 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से माता का श्रृंगार पूजन एवं 56 भोग लगाया जाएगा. 11:00 बजे से विद्वान पंडित एवं आचार्यों द्वारा चंडी पाठ किया जाएगा,

एवं संध्या 5:00 बजे दीपोत्सव एवं भजन संध्या का भी कार्यक्रम होगा तत्पश्चात 7:00 बजे महाआरती और प्रार्थना कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

