नवगछिया : नवगछिया स्टेशन पर बुधवार को दिल्ली इंटरव्यू देने जा रहे छात्र खरीक थाना के बिसपुरिया निवासी बिंदेश्वरी सिंह के पुत्र अखिलेश कुमार का पैर ट्रेन की चपेट में आने से कट गया. दुर्घटना के बाद नवगछिया स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ एवं जीआरपी ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया. युवक का एक पैर कट गया है. जानकारी के अनुसार युवक अखिलेश कुमार का दिल्ली एम्स में नोकरी के लिए इंटरव्यू था. उसी इंटरव्यू के लिए वह नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आया था. नवगछिया से वह खगड़िया जाता.

खगड़िया से वह दिल्ली के लिए दूसरे ट्रेन पकड़ता. लेकिन नवगछिया स्टेशन पर जब पैसेंजर ट्रेन आई तो ट्रेन में भीड़ की वजह से ट्रेन के अंदर नहीं जा पाया वह गेट पर ही रह गया. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन से गिर गया एवं उसका एक पैर पहिये के नीचे आ गया जो ट्रेन का पहिया चढ़ने के साथ ही कट गया. इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई.

युवक को अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचित किया. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *