अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद के 26 से 29 दिसंबर तक चल रहे 61वें प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए नवगछिया के विभिन्न इकाई से 50 छात्र -छात्राओं ने की टोली गुरुवार को बिहपुर रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई । टोली में उपस्थित छात्र- छात्राओं के द्वारा भारत माता की जय,वन्दे मातरम , फूल नही चिंगारी हैं ,हम भारत की नारी हैं, कश्मीर हो या गोहाटी अपना देश अपना माटी ऐसे राष्ट्रीयवादी नारों से नवगछिया व बिहपुर के स्टेशन गुंजायमान हो गया।
इस मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हैप्पी आनन्द ने बताया कि इस प्रकार की कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है ।कार्यकर्ताओं में समरसता की भावना जागरूक करने हेतु आभाविप का ऐसा कार्यक्रम अनोखा है। वहीं मदन अहिल्या कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह बोली कि परिषद हिं एक ऐसा संगठन है

जो छात्राओं के हित में निष्ठा पूर्वक कार्य करती है और नेतृत्व के योग्य बना के नेतृत्व का अवसर भी देने का काम करता है इसलिए विद्यार्थी परिषद सभी संगठन से उत्कृष्ट हैं । मौके पर अर्चना कुमारी,भावना कुमारी,श्रीओम ,साकेत कुमार ,रोशन,प्रिंश इत्यादि ने भी खुशी का इजहार करते हुए परिषद है अन्य कार्य की प्रशंसा किए ।


