नवगछिया की अग्रणी सामाजिक संस्था क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के द्वारा भीषण ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों के लिये नए व पुराने ऊनी व अन्य जरूरत के कपड़ों का संग्रह “नेकी की दीवार” के तहत किया जा रहा है जिसका विधिवत शुभारम्भ आज दिन के11 बजे बड़ी घाट ठाकुरबाडी में किया जाएगा।
Total Downloads: 378
संस्था के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने कहा कि इस कार्यक्रम की प्रेरणा अनुमण्डल पदाधिकारी महोदय के द्वारा मिली और इस को लेकर हमे पूरे नगरवासियों के तरफ से सकारात्मक सहयोग प्राप्त हो रहा है।

बच्चे व बडे बुजुर्गों के उपयोगी कपड़े इकट्ठा करने के लिए शहर के मुख्य बाजार में चार जगह संग्रह केंद्र बनाया गया है। कार्यक्रम का उदघाटन अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा सुबह 11 बजे होगा जिसे लेकर सबों में हर्ष व्याप्त है।
