भागलपुर : खाप पंचायतों की तर्ज पर ही जगदीशपुर के वादे हसनपुर गांव में दो किशोरियों को प्रेम करने की सजा दी गई। यहां पंचायत लगाकर कुछ लोगों ने फैसला सुनाया। इसके बाद बीच गांव में दो किशोरियों को लाठी-डंडों से पीटा जाने लगा। जान बचाने के लिए ये इधर-उधर भागती रहीं, रहम की भीख मांगती रहीं पर किसी का दिल नहीं पसीजा। वहां मौजूद भीड़ भी मूकदर्शक बनी रही।

घटना बुधवार की है। मारपीट से संबंधित एक वीडियो गुरुवार की रात वायरल होने के बाद लोगों को इसकी जानकारी मिल सकी। वादे हसनपुर गांव भागलपुर और बांका जिले के सीमा पर स्थित है। जगदीशपुर थाने से तो घटना स्थल महज तीन किलोमीटर दूर है। फिर भी दोनों जिलों की पुलिस को दो दिनों तक इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि दिनदहाड़े करीब तीन घंटे तक वहां यह सब चलता रहा।

गांव के युवक से प्रेम प्रसंग का था आरोप : इन किशोरियों पर प्रेम करने का आरोप था। स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार को इसकी भनक किशोरियों के स्वजनों को लग गई। फिर क्या था स्वजनों ने बीच गांव में पंचायत लगा दी। इसमें दोनों को पीटने का फरमान सुनाया गया। किशोरियों को पीटने वाले लोग इस कदर आक्रोशित थे कि वे लोग जान तक लेने की बात कर रहे थे।

एक की कराई शादी, दूसरे को पहुंचाया प्रेमी के घर : सूत्रों के मुताबिक किशोरियों की पिटाई से जब लोगों का जी भर गया तो उन्होंने एक किशोरी की गांव के ही उसके प्रेमी से जबरन शादी करा दी। जबकि दूसरी किशोरी को पड़ोसी गांव में प्रेमी के घर पहुंचा दिया। दूसरा प्रेमी घर से भाग गया है। हालांकि शादी की पुष्टि किसी गांव वाले ने नहीं की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *