टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए न्यूनतम अनिवार्य रिचार्ज को 23 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए कर दिया है। कंपनी के मुताबिक एयरटेल की सर्विस का फायदा उठाने के लिए अब ग्राहकों को कम से कम 45 रुपये का रिचार्ज करना होगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ग्राहकों को 28 दिन के रिचार्ज के लिए न्यूनतम 45 रुपये का रिचार्ज करना ही होगा। यह रिचार्ज सभी सेवा क्षेत्रों के भारती एयरटेल और भारती हेक्साकॉम के उपभोक्ताओं को करना होगा।

कंपनी के मुताबिक वैधता अवधि के समाप्त होने के बाद यदि 45 रुपए या इससे अधिक का रिचार्ज नहीं किया जाता है तो कंपनी 15 दिन तक सीमित सेवाएं देगी। 15 दिन की इस अवधि के दौरान भी रिचार्ज नहीं किया गया तो इसके बाद सभी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि दूरसंचार क्षेत्र में चल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो ने हाल ही में अपनी दरें बढ़ाई है।

कर्ज बोझ तले दबे दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने हाल ही में कहा था कि सबसे निचले स्तर पर पहुंचे शुल्क और ऊंची खपत का गठजोड़ दूरसंचार उद्योग को मार रहा है। क्षेत्र के नियामक को निवेश की सुरक्षा और उपभोक्ता के हित के बीच संतुलन के लिए तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet