भागलपुर: भागलपुर जिले के नाथनगर में गुरुवार को एक घोड़ा अस्तबल से निकलकर सड़क पर बेकाबू होकर भागा। तेज रफ्तार घोड़े से बचने की कोशिश में कई बाइक सवार गिर गए। घोड़े के भागने का वीडियो शुक्रवार को सामने आया। घोड़ा भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य सड़क पर करीब 4 किलोमीटर तक दौड़ा। घोड़े के दौड़ने का वीडियो बाइक सवार युवक ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया।

अस्तबल से खूंटा उखाड़कर भागा था

घोड़ा अस्तबल से खूंटा (लकड़ी का टुकड़ा, जिससे घोड़े को बांधा जाता है) उखाड़कर भागा था। खूंटे से रस्सी बंधी थी। घोड़ा सड़क पर तेजी से दौड़ रहा था और इस दौरान खूंटा से उसे पिछले पैर में चोट लग रही थी। चोट लगने के चलते वह बेतहाशा सड़क पर भाग रहा था।

बेकाबू घोड़े को देख सहम गए लोग

सड़क पर बेकाबू घोड़े को देख गाड़ी चला रहे लोग सहम गए। दो बाइक सवार घोड़े से बचने की कोशिश में गिर गए। सड़क जब तक खाली मिली घोड़ा तेजी से दौड़ता रहा। ललमटिया इलाके में एक जगह सड़क जाम की स्थिति थी। वहां ऑटो के पीछे एक बाइक सवार खड़ा था। बेकाबू घोड़े ने उस बाइक को टक्कर मारी और उछलकर सड़क के किनारे जा गिरा।

दिव्यांग युवक ने दिखाई हिम्मत

लोग घोड़े को बांधने के लिए एक-दूसरे से कहते रहे। कोई घोड़े के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसी दौरान एक दिव्यांग ने हिम्मत दिखाई और घोड़े को उसी की रस्सी से बांधने की कोशिश की। हादसे में घोड़े को चोट लगी। वह फिर से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *