नवगछिया नगर पंचायत अध्यक्ष के पति प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव की गाड़ी किशनगंज में गुरुवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें वे बाल-बाल बच गये। उनके सिर, पैर और हाथ में गंभीर चोट लगी है। किशनगंज मेडिकल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। साथ ही उनके साथ गाड़ी में सवार पांच लोग भी घायल हुए हैं।
Total Downloads: 383
नपं अध्यक्ष के पति सिल्लीगुड़ी से जरूरी काम निपटाकर नवगछिया आ रहे थे। करीब एक बजे रात में गाड़ी किशनगंज से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ गयी, जिससे उनकी गाड़ी ट्रक में घुस गयी।

नगर पंचायत में अध्यक्ष पर लगे अविश्वास प्रस्ताव के बीच पार्षदों को अपने पक्ष में करने के जोर-आजमाइश के बीच हादसा होने से परिजनों के होश उड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही शुभचिंतक उनके घर पर पहुंचने लगे।

