नवगछिया : रंगरा प्रखंड के मदरौनी पंचायत के गोढ़यारी टोला वार्ड नंबर तीन में रविवार की दोपहर 1:30 बजे आग लग जाने के बात अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। आग लगने के बाद लोग आग पर काबू पाने के लिए पानी डालने लगे लेकिन तेज पछुआ हवा रहने के कारण आग काफी तेजी से फेल रही थी। आग लगने के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा आग लगने की सूचना रंगरा थाना व अग्निशमन को दी गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुची और आग को बुझाने में जुट गई।

पहली बार जो दमकल पहुची तो कुछ देर में ही दमकल का पानी समाप्त हो गया। पानी समाप्त होने के बाद दमकल की दूसरी गाड़ी पहुची। इस दौरान करीब एक घंटे तक भाड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोंगो एवं दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।आग इतनी तेजी से फैली थी कि जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक डेढ़ दर्जन लोगों के घर जलकर राख हो गए थे।

बताया जा रहा है कि आग खाना बनाने के क्रम में लगी थी जो देखते ही देखते भयावह रूप ले लिया। इस अगलगी में लोगों के घरों में रखे नगदी सहित घर के कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, अनाज एवं पालतू पशु जलकर राख हो गए। इस अगलगी में राणा मंडल, मुकेश मंडल, राजीव मंडल, अमोद कुमार मंडल, अमित कुमार, छांगुरी मंडल, जगत मंडल, सियाराम मंडल,।राजेश मंडल, छोटू कुमार, भागवत मंडल, विकास मंडल, सन्नी कुमार, शोभा देवी, पलटू कुमार का घर जलकर राख हो गया है।

आग लगने की सूचना थानाध्यक्ष एस एन झा, मुखिया अजित कुमार सिंह, उपमुखिया राजीव कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य विनोद कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, सरपंच सुनील कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, जदयूं के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। सीओ जितेंद्र राम ने कहा कि अग्निपीड़ितों को सूची तैयार की जा रही है। अग्निपीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *