नवगछिया : नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय में रविवार को एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. मासिक आपरध गोष्ठी में उन्होंने पुलिस जिले के सभी थाना के बीते माह दर्ज हुए मामलों एवं आपराधिक मामलों दे दर्ज हुए केस की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र में आपराधिक मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया.
Total Downloads: 116
एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि जिले के कुख्यात अपराधियों पर पुलिस स्तर से शिकंजा कसा जा रहा है. अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर पुलिस टीम रणनीति के तहत कार्य कर रही है. जिले के कुख्यात अपराधियों पर सीसीए की कार्रवाई की तैयारी चल रही है. कई कुख्यातों पर सीसीए की कार्रवाई की जा चुकी है. जबकि राकेश राय का सीसीए 12 के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया. इसके साथ हो सभी थानाध्यक्ष को सीसीए 12 की कार्रवाई के लिए अपराधियों को चिन्हित कर सूची समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.

एसडीपीओ ने कहा कि वैसे आपरधी जो बेल पर बाहर आकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं या आपराधिक गतिविधि कर रहे है वैसे अपराधियों को चिन्हित कर उनके बेल कैंसिलेशन के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है. थानाध्यक्ष को अपने अपने थाना क्षेत्र में रोको टोको अभियान के तहत संघन वाहन चेकिंग अभियान समय बदल बदल कर चलाने का निर्देश दिया गया
एसडीपीओ ने गंगा एवं कोसी दियरा में अपराधियों की गतिविधियों को देखते हुए दियरा क्षेत्र में संघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि कोसी दियरा में शबनम यादव एवं उनके गिरोह के सदस्य की गतिविधि होने की बात सामने आ रही है. इसको लेकर एक योजना के तहत दियरा में छापेमारी पुलिस टीम द्वारा की जाएगी. बैठक में सभी थाना के थानाध्यक्ष व सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद थे

