नवगछिया : नवाछिया पुलिस झूला में जिला में चल रहे पांच केंद्रों पर इंटर की परीक्षा के प्रथम दिन सोमवार को दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई. दोनों पालियों में हुई परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए प्रथम पाली में हुए भौतिक विषय की परीक्षा में सभी पांचों केंद्रों पर कुल 887 परीक्षार्थियों में 869 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 18 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में हुई आर बी हिंदी एवं इतिहास 2992 परीक्षार्थियों में 2936 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 56 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में नो बजे परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुच गए. जहां परीक्षार्थियों की जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया. परीक्षा के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, डीसीएलआर परमानंद साह केंद्रों पर चल रहे परीक्षा का जायजा ले रहे थे. बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज में प्रथम पाली में कुल 172 परीक्षार्थी में 169 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. तीन परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 690 परीक्षार्थी में 672 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

जबकि 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. बाल भारती विद्यालय में प्रथम पाली में कुल 35 परीक्षार्थी में 35 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 372 परीक्षार्थी में 363 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 09 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
जीबी कॉलेज में प्रथम पाली में कुल 327 परीक्षार्थी में 318 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. 09 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 632 परीक्षार्थी में 622 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में कुल 96 परीक्षार्थी में 94 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. दो परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 585 परीक्षार्थी में 573 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली में कुल 257 परीक्षार्थी में 253 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. चार परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल 723 परीक्षार्थी में 716 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जबकि 07 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *