नवगछिया : मकंदपुर चौक से नवगछिया आने वाली सड़क के पर मंगलवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही. जाम के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम रहने के कारण कई बार समपार फाटक बंद नहीं होने की स्थिति में अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न होती रही एवं इस दौरान कई ट्रेनों को आउटर सिगनल पर रुकना पड़ा. इस दौरान समपार कर्मी की द्वारा किस तरह समपार बंद कर ट्रेन को निकाला गया. इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में फंसे रहे. मंगलवार को एक बार फिर से समपार फाटक पर तैनात समपार कर्मी की तत्परता से बड़ी रेल दुर्घटना टल गई. ग्राम में ही मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे के आसपास एक ट्रेन के गुजरने को लेकर समपार को बंद किया गया था. समपार बंद होने के बाद नवगछिया मकनपुर सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी.

ट्रेन के गुजरने के बाद समपार खुलने के बाद दोनो ओर से आपाधापी कर लोग निकलने लगे जिस कारण समपार पर भीषण जाम लग गया. इसी बीच नवगछिया स्टेशन से बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन खुल गई एवं कटारिया स्टेशन की ओर से सबाड़ी गाड़ी आ रही थी. दोनो रेल ट्रेक पर ट्रेन के आगमन की सूचना मिलने पर वहां पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. इस दौरान ट्रेन दिखाई देने लगी लेकिन जमा रहने के कारण समपार बंद नहीं हो पाया. समपार कर्मी ट्रेन को आती देख लाल झंडी दिखा कर ट्रेन को रोका. समपार बंद होने के बाद दोनो ट्रेन आउटर सिग्नल पर रुक गई.

इसके बाद समपार कर्मी ने समपार पर लगे जाम को किसी तरह हटाया एवं हाथ से खींच कर लगाने वाले आपातकालीन समपार को बंद किया इसके बाद आउटर सिग्नल पर खड़ी ट्रेन को निकाला गया. इस दौरान दोनो ट्रेन 20 मिनट तक आउटर सिग्नल पर रुकी रही. ट्रेन के निकलने के बाद फिर समपार को खोला गया. लेकिन एक घंटे तक समपार बंद रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. जिसके कारण जाम की स्थिति समपार पर बनी हुई थी कि कटिहार की तरफ एक ओर माल ट्रेन की गुजरने की सूचना हो गई.

इसके बाद माल ट्रेन को भी आउटर सिग्नल पर रुकना पड़ा. समपार बंद करने के बाद ट्रेन को निकाला गया. मंगलवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही. समपार कर्मी भावेश कुमार ने बताया कि समपार पर आए दिन इस तरह की स्थिति उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा कि दिन के समय यहां पर आरपीएफ या रेल पुलिस के रहने की आवश्यकता है. इस संदर्भ में स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी गई है. पुलिस बल के रहने से समापर पर जाम लगने की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी.

– जाम के कारण परेशान रहे लोग

समापर फाटक पर जाम रहने के कारण लोगो को काफी पैसों का सामना करना पड़ा. समापर के हर 10 मिनट पर खुलने और बंद होने के कारण पूरे दिन वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. जाम रहने के कारण नवगछिया बाजार से मकनपुर चौक जाने आने में लोगों को एक घंटे से अधिक समय लग जा रहे थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होते रहते हैं. इस दिशा में प्रशासन स्तर से कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है. वर्षों से ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आधार में है. लोगों ने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो किसी दिन बड़ी रेल दुर्घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा ने कहां के जाम की समस्या से लोग परेशान हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से जाम की समस्या के निदान हेतु तत्काल वहां पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किए जाने की मांग की है ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके.

– नवगछिया बाजार में भी लगा रहा जाम

मंगलवार को नवगछिया बाजार में भी जाम की स्थिति बनी रही. जाम रहने के कारण नवगछिया बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम रहने के कारण शहर की सड़कों पर लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशान हो रही थी. नवगछिया के गौशाला रोड, मेन रोड एवं स्टेशन रोड में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही.

क्या किसी बड़ी घटना के बाद पूरा होगा आरओबी का निर्माण

विगत सात साल से पश्चिम केबिन पर उपरी पुल का निर्माण चल रहा है. रेलवे के स्तर से काम पूरा होना भी लगभग डेढ वर्ष से अधिक हो गया. अब बारी राज्य सरकार की है. राज्य सरकार को वैधानिक रूप से अधूरे पुल का निर्माण कार्य पूरा करना है. लेकिन अभी तक टेंडर की प्रक्रिया भी नहीं हुई है. नवगछिया के आमलोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या किसी बड़ी घटना के बाद सरकार जगेगी और पुल का निर्माण करेगी. रोज रोज इस केबिन पर बड़ी घटना टल रही है लेकिन ओवरब्रीज का मामला फाइलों में धूल फांक रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *