गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया मकंदपुर निवासी मंटू चौधरी की पत्नी गुंजन देवी ने नवगछिया थाना में पति का अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पति की हत्या की आशंका जताई है। गुंजन देवी का कहना है कि 4 फरवरी को साढ़े सात बजे रात में वह पति मंटू चौधरी के मोबाइल नंबर 8825329616 पर कॉल किया और पूछा कि आप कहां हैं? पति ने कहा कि वे अभी नवगछिया जीरोमाइल के पास बड़ी मकंदपुर निवासी विजय शर्मा के गैरेज के पास अपने मित्र मनीष सिंह के साथ बाइक से आए हैं।

उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में घर आ रहा हूं। जब देर रात तक वे घर नहीं पहुंचे तो हमने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उनका मोबाइल भी बंद है। गुंजन देवी ने कहा है कि उन्हें आशंका है कि गोपालपुर के पचगछिया निवासी मनीष सिंह ने डिमहा निवासी सुकेश शर्मा के साथ षडयंत्र कर उसके पति की हत्या कर लाश को गायब कर दिया है।

मंटू चौधरी के भाई अजय चौधरी ने बताया कि एक वर्ष पहले सुकेश के एक परिजन की मौत हो गयी थी। सुकेश का मानना था कि मंटू चौधरी के कारण ही उसके परिजन की मौत हुई थी। इसी खुन्नस में उसके भाई के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मंटू चौधरी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *