नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के उजनी गांव के पास खरनई धार में एक 25 वर्षीय आज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. खरनई धार में बोरे में बंद लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गई. लोगों को भीड़ शव को देखने के लिए उमड़ पड़ी. खरनाई धार में बोरे में बंद लाश होने की सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुचीं जहां पुलिस ने बोरे में बंद लाश को पानी से निकाला. इसके बाद बोरे को खोल कर उससे शव को बाहर निकाला. शव को देखने से लगा रहा था कि महिला की हत्या चार से पांच दिन पूर्व की गई है.
Total Downloads: 172
हत्या के कई दिन बीत जाने के कारण शव पूरी तरह से क्षतविक्षत हो गया था. शव का पैर गल चुका था. शरीर भी गलाना शुरू हो गया था. शव को बाहर निकालने के बाद शव की पहचान के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं किया. शव की पहचान नहीं होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शव के पूरी तरह से क्षतविक्षत हो जाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए जे एल एम एन सी एच भागलपुर रेफर कर दिया. शव के क्षतविक्षत होने के कारण महिला की हत्या किस प्रकार से अपराधियों द्वारा की गई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. मृतक महिला बालू रंग का लेगीज, आसमानी रंग की कुर्ती पहने हुई थी. अपराधियों ने महिला की हत्या कर शव को गायब कर देने के उद्देश्य से शव को बोरे में डाल कर बालू भर कर फोखर में फेंका गया था ताकि शव पानी से बाहर नहीं निकले.
घटना के संदर्भ में नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि महिला के शव की पहचान नहीं हुई है. शव की शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयासरत है. महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है. घटना के संदर्भ में पुलिस के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या का मामला नवगछिया थाना में दर्ज किया गया है. महिला की हत्या किस प्रकार की गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा

