नवगछिया| अनुमंडल अस्पताल परिसर से शनिवार की दोपहर उचक्के ने इस्माइलपुर के छोटी परवत्ता निवासी भवेश कुमार की बाइक उड़ा ली। पीड़ित ने नवगछिया थाना में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। उसने बताया कि अस्पताल परिसर में गाड़ी लगाने के बाद वह अस्पताल कर्मी से मिलने गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
30 मिनट बाद लौटा तो बाइक गायब थी। अनुमंडल अस्पताल के बाहर मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोर कैद हो गया है। वह लाल रंग का जैकेट पहने है। नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

