माघी पूर्णिमा के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही घाटों पर लोगों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मंगल कामनाएं की। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा जहाज घाट, बुद्धूचक, जहान्वी गंगा घाट एवं रंगरा के कासरी बटेश्वर गंगा घाट पर सुबह से ही श्रद्धलुओं की भीड़ गंगा स्नान के लिए उमड़ पड़ी थी। जहां श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा अर्चना की। रंगरा के कासरी गंगा घाट बटेश्वर एवं जहान्वी गंगा घाट पर मेले का आयोजन भी किया गया था। घाट पर पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा जिले से श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुचे हुए थे। वहीं नारायणपुर प्रखंड के गंगा घाट बलहा, मधुरापुर में स्नान करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। शनिवार रात से ही सहरसा, मधेपुरा सहित अन्य जगहों के लोग पहुंचने लगे थे।

भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्ती क रही थी। बलहा गंगा घाट पर हो रहे रामधुन में मुखिया तनीशी सिंह व रमेश कुमार मौजद रहे। वहीं नगरपारा उत्तरी पंचायत दुर्गा मंदिर चौहद्दी में रामधुन का समापन रविवार को हो गया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, मुखिया नरेंद्र कुमार, सुदामा साह आदि मौजूद थे।

रंगरा के कासरी घाट पर लगे मेले में बच्चों ने उठाया आनंद

रंगरा| माघी पूर्णिमा पर कासरी गंगा घाट पर आयोजित मेले में बच्चों ने झूले का आनंद उठाया। इस दौरान मुखिया भुवनेश्वर दास, भोला मंडल, सिकंदर दास, पूर्व मुखिया गणेश प्रसाद दास, रंजीत पासवान, पंचायत समिति सदस्य वकील मंडल, राजेंद्र अमीन, सरपंच योगेंद्र मंडल, मेला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रसाद राम एवं राजकुमार रजक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, विनोद मंडल, रंगोली मंडल, मेही दास, गणपत नेता, भागवत मंडल, कपिलदेव मंडल, पौलो मंडल आदि लगे हुए थे। मेले के दौरान गंगा घाट पर प्रशासन स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। गंगा घाट पर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी तैनात थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *