विक्रमशिला पुल पर सोमवार को भी दिनभर रुक-रुक जाम लगता रहा। सुबह से ही नवगछिया की तरफ जाम लगने का असर पुल पर पड़ा और जीरोमाइल पहुंच पथ से बायपास तक वाहनों की कतार लग गयी। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक रुक-रुक कई बार जाम लगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 172
सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे ओवरलोड वाहन के खराब होने की वजह से जाम लग गया। वाहन के खराब होने के बाद पुल पर ट्रैफिक वन-वे कर वाहनों को एक-एक कर निकालने की कोशिश की गयी पर उसमें काफी समय लगा।

नवगछिया और भागलपुर की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। गौरतलब है कि रविवार को भी विक्रमशिला पुल पर दिनभर जाम लगता रहा जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

