नवगछिया – विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मकन्दपुर और रंगरा पीएसएस से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसकी वजह से नवगछिया नगर सहित गोपालपुर, खरीक, तुलसीपुर, हाईलेवल, रंगरा, मदरौनी और मुरली इत्यादि क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।

इसकी पुष्टि विभागीय कनीय अभियंता प्रशांत निधि सिंह ने करते हुए बताया कि यह स्थिति तीन दिन तक रहेगी। क्योंकि बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए कुछ आवश्यक कार्य संपादित किया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *