एनएच 31 पर अंभो चौक के समीप शनिवार की देर रात नवगछिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक खाली टैंकलॉरी ने पीछे से एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ड्राइवर सड़क पर कुछ दूर फेंका गया।

सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मृतक ड्राइवर की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव निवासी चंदन कुमार राय (34) के रूप में हुई। दुर्घटना के बाद टैंकलॉरी का चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर खरीक थाना के एसआई एसएन मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस की सूचना पर परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

मामले को लेकर थाने में जब्त टैंकलौरी के नंबर एवं अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस चालक का पता लगा रही है। चंदन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *