बिहार में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है और अगले 48 घंटे तक प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार की रात कई जिलों में जिलों में बारिश के साथ ओले भी पड़े और ठ’नका गि’रने से फसलों को काफी नु’कसान पहुंचा है। मौसम के इस बदलाव ने किसानों के माथे पर चिं’ता की लकी’र खींच दी है। कटिहार जिले में आज सुबह तेज हवा के साथ बारिश और ओ’लावृ’ष्टि हुई।

वहीं, अगले कुछ घंटों में खासतौर पर दक्षिण-पश्चिमी बिहार में बारिश के साथ ओले पड़ने और ठ’नका गि’रने की संभावना जतायी गई है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सा’इक्लोनि’क स’र्कुलेश’न बन जाने से यह स्थिति बनी है।

साइक्लोनिक असर हाेने की वजह से दिन का तापमान जहां कम हो सकता है, वहीं, रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन होने के संकेत नहीं हैं। इससे पहले रविवार को भी बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में दिन भर धूप व छांव का खेल चलता रहा। फिलहाल दिन के तापमान में इजाफा हुआ है और रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस द’र्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक रहा।

बता दें कि आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। खासकर, उत्तरप्रदेश से सटे कुछ जिलों में ओले पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के ऊपर से एक टर्फ लाइन गुजर रही है और इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास च’क्रवा’ती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

तेज हवा के साथ ओला और वर्षा के कारण किसानों की रबी फसल को भा’री नु’कसा’न। पूरे नालंदा जिले में रविवार की देर रात एक बजे से गर’ज के साथ जम’कर बारिश हुई। रविवार की रात में बक्सर, आरा, बेगूसराय, शेखपुरा, सहित कई जिलों में ते’ज आंधी के साथ बारिश हुई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *