नवगछिया।आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में इलाज के लिए सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने मंगलवार को जिला कोऑर्डिनेटर व अन्य अधिकारियों के साथ नवगछिया में नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत निजी चिकित्सालय को भी कांटेक्ट पर लेना है।

उन्होंने बताया कि हम लोगों ने जिले में पांच निजी चिकित्सालय के द्वारा आवेदन दिया था । जिसके तहत नवगछिया के डॉ बीएल चौधरी के आई केयर सेंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत के तहत निजी चिकित्सालय को पंजीकृत कर वहां पर आम लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

जहां पर मानक के तहत सभी तरह के कागजातों को निरीक्षण के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मौके पर डीपीएम फैजान नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉॅ. अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *