श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वाधान में निकलने वाली भव्य निशाना शोभायात्रा को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। निशाना शोभायात्रा पांच मार्च गुरुवार को सुबह नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला से सुबह छह बजे निकलेगी।
Total Downloads: 103
इससे पूर्व बुधवार को मारवाड़ी विवाह भवन में निशान पूजन का कार्यक्रम होगा। निशाना पूजन के बाद मारवाड़ी विवाह भवन में जागरण का आयोजन होगा। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि गुरुवार को 201 श्याम भक्त निशान यात्रा के साथ भागलपुर के मंदरौजा स्थित श्याम मंदिर जाएंगे।

निशान शोभायात्रा में पूरे रास्ते जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं के द्वारा भक्तों को सेवा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अनिल केजरीवाल, मनोज चौधरी, रवि सर्राफ, नंदलाल तिवारी, रूपेश रुंगटा, संदीप चिरानिया, रॉकी भरतीया, गौरीशंकर सर्राफ जुटे हुए हैं।

