नवगछिया : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया जागृति शाखा द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में लक्ष्मी कन्या पाठशाला नवगछिया में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शाखा अध्यक्ष कंचन खेमका द्वारा बच्चों को कोरोना वायरस से डरना नहीं अपितु किस तरह लड़ना है और इसमें क्या-क्या साफ सफाई रखने जानकारी दी

शाखा सदस्य सुमित्रा केडिया एवं सपना शर्मा द्वारा लड़कियों में आत्म बल पैदा करने एवं समाज मैं फैले बुरे एलिमेंट्स से हिम्मत से मुकाबला करने की प्रेरणा दी गई साथ ही बच्चियों में गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी साथ ही प्रिरिएड्स के दौरान गंदे कपड़े न इस्तमाल करने को कहा गया छात्रों के बीच सेनेटरी पेड वितरण किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को हमारी शाखा की सभी सदस्यों द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष कंचन खेमका सचिव रिंकी शर्मा तथा अन्य सदस्य सपना शर्मा, चित्रा, मोना हिसारिया एवम सुमित्रा केडिया की विशेष भूमिका रही

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *