नवगछिया थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय के पोखर के पास बाइक सवार बदमाशों ने भागलपुर निवासी अर्पण कुमार मेहतर को चाकू मारकर घायल कर दिया। मंगलवार रात उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि वह लक्ष्मीपुर रोड में पावरग्रिड के पास रहता है।

दोपहर में लौट रहा था। इसी दौरान पोखर के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके पेट व सिर में चाकू मारकर घायल कर दिया। उसके हाथ में उस्तूरा भी था। युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *