नवगछिया | नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान मनियामोर बांध के पास से चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया है कि सभी ने कबूल किया है कि उनका गिरोह पिछले दिनों ट्रांसपोर्टर के मुंशी से रंगदारी मांगी थी और गोलीबारी भी की थी।

गिरफ्तार आरोपियों में शहीद टोला के अमित पांडेय, राघव पांडेय, मुमताज मुहल्ला के विकास कुमार व रंगरा के नया टोला भवानीपुर निवासी मनीष कुमार हैं। पुलिस न अमित कुमार के पास से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। अपराधियों के पास से तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है।

जिसमें एक मोबाइल से ट्रांसपोर्टर के मुंशी से रंगदारी मांगी गयी थी। मालूम हो कि सभी आरोपियों ने फरार चल रहे शातिर शूटर छोटुवा के नाम पर रंगदारी मांगी थी। छापेमारी के दौरान राजेंद्र कोलोनी निवासी गोलू कुमार भाग गया। पुलिस छानबीन कर रही है कि उक्त गिरोह का छोटुवा गिरोह से किस तरह का जुड़ाव है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *