नवगछिया : नवगछिया में वैश्विक महामारी कोरोना के मरीज मिलने के बाद नवगछिया अनुमंडल में हड़कंप मच गया है. नवगछिया शहर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. आवश्यक सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है. तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोग अपने घरों में ही रहेंगे. पैदल भी चहलकदमी करने पर मनाही की है. देर शाम नवगछिया अनुमंडल प्रशासन ने घूम घूम कर शहर में माईकिंग भी किया है. कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सख्ती बढ़ा दी गई है. चार अप्रैल की रात को कोरोना पोजेटिव पीड़ित को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मायनगंज अस्पताल भेज दिया गया है. रविवार को प्रशासन स्तर से जिन लोगों के संपर्क में कोरोना पोजेटिव पीड़ित आए थे. उन लोगों को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कोरोटाइन किया गया है.
नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि कोरोना पोजेटिव पीड़ित के संपर्क में आए 13 लोगो का ब्लड सेम्पल जांच के लिए भेजा गया है. सभी लोगों को अनुमंडल अस्पताल के के आईसुलेशन वार्ड में रखा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही उन लोगो को रिलीज किया जाएगा. उसके बाद सभी लोगो को 14 दिन के लिए होम कोरोर्टाइन किया जाएगा. जानकारी के अनुसार कोरना पोजेटिव मरीज के संपर्क में आए उनके परिजन में पत्नी, पुत्र, पुत्री, स्टाफ, दूध वाला एवं चार स्वास्थ्य कर्मी का ब्लड सेम्पल जांच के लिए लिया गया है. सभी का सेम्पल एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, बीडीओ प्रशांत कुमार , नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, सीओ विद्यानंद राय की मौजूदगी में स्वास्थ्य टीम ने लिया है.


– नगर पंचायत क्षेत्र को कोरोटाइन जॉन घोषित
कोरोना पोजेटिव पीड़ित मिलने के बाद नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र को कोरोटाइन जॉन घोषित कर दिया है. करोनटाइन जॉन की परिधि की सीमा समाप्त होने के बाद अगले 7 किलोमीटर की परिधि के क्षेत्र को बुफेर जॉन घोषित किया गया है. इस दौरान लोगों को राशन या जरूरी सामान प्रशासन पहुंचायेगा। प्रशासन एक नम्बर सोमवार को जारी करेगा, जिसपर फोन करने पर सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
– कोरोटाइन स्थलों को किया गया चिन्हित, किया जाएगा सेनेटाईज
पुराना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कोरोना पोजेटिव मरीज के चेन के स्थल को भी चिन्हित कर लिया है. एसडीओ मुकेश कुमार ने के निर्देश पर पीड़ित मरीज व उनके चेन के संभावित स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है. नगर पंचायतों द्वारा उक्त स्थलों का सैनिटाइज कराएगी इसके अलावा नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि पूरे नगर पंचायत में सैनिटाइजर से छिड़काव किया जाएगा एवं सरकार एवं गली मोहल्लों में ब्लीचिंग पाउडर व सैनिटाइजर का कार्य शुरू कराया जाएगा.

– जहां लोकडॉन का पालन नहीं करते थे लोग, पोजेटिव मिलने के बाद स्वतः घर मे हुए बंद
नवगछिया में जहां लोग प्रशासन के निर्देश के बाद भी लोग लोकडॉन का पालन नहीं करते थे. शनिवार की रात नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र में कोरना के पोजेटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. जहां लोग पिछले कई दिनों से सड़क पर अनावश्यक रूप से घूमते नजर आते थे. रविवार को मरीज मिलने की जानकारी मिलते ही लोग अपने अपने घरों में बंद रहे. जिसके कारण रविवार को नावगछिया की सड़कें पूरे दिन खाली रही.
– रैपिड रिस्पांस सर्वे की दो टीम गठित
कोरोटाइम जोन में आने वाले रियासी आवासों का सर्वर रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा किया जाएगा. नवगछिया नगर पंचायत के लिए चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में 2 टीम का गठन किया गया है. एक टीम में डॉ वरुण कुमार एवं दूसरे टीम में डॉक्टर संजय कुमार को रखा गया है. रैपिड रिस्पांस टीम के साथ स्वास्थ्य कर्मी एवं एक गैर स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे. स्वास्थ्य कर्मी के रूप में आशा आंगनबाड़ी सेविका आंगनबाड़ी सहायिका की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा एक पर्यवेक्षक भी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे रैपिड रिस्पांस टीम अपना कार्य नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक के नियंत्रण में कार्य करेंगे. थानाध्यक्ष एवं बीडीओ रैपीड रिस्पांस टीम के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिदिन संदिग्ध मरीजों की जांच एवं निगरानी करेंगे. सेम्पल संग्रहण, सेंसटाइजेशन का कार्य से संबंधित संपूर्ण गतिविधियों का प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को देंगे. एसडीओ नेरैपिड रिस्पांस सर्वे टीम के प्रभारी को प्रतिदिन अपने मोबाइल से फोटो लेकर अनुमंडल के व्हाट्सएप पर भेजने का निर्देश दिया गया है.

– नगर पंचायत को किया गया सील
कोरना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद एसडीओ मुकेश कुमार ने पूरे नगर पंचायत क्षेत्र को सील कर दिया है. एसडीओ के आदेश के बाद देर शाम तक शहर की सड़कों पर बैरिकेडिंग लगा दिए गए थे. नवगछिया के पुलिस अधीक्षक आवास के पास, सत्यम होटल के पास, भवानीपुर मोड़ के पास, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के पास, नवादा चौक के पास, नगर पंचायत कार्यालय के पीछे, सिमरा मोड़ के पास, राजेन्द्र कॉलोनी मोर के पास, ज्ञानेंद्र यादव के घर के पास, ब्याहुत चौक के पास, दुर्गा मंदिर चौक के पास, शीतला मंदिर चौक के पास, गरीबदास ठाकुरबारी मोड़ के पास, जामा साहब घर के पास, चैती दुर्गा मंदिर के पास, व्यासदेव भगत के घर के पास, जानकी सिंह के घर के पास, मनिया मोर के पास मिल टोला के पास एवं वैशाली होटल के पास नगर पंचायत द्वारा बस बल्ला लगाकर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया. एसडीओ ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को 21 स्थानों पर सील कर दिया गया है.
– बंद रहेगी शहर की सभी दुकाने
कोरोना पोजेटिव पीड़ित मिलने के बाद एसडीओ मुकेश कुमार ने रविवार को पदाधिकारियों के साथ तत्काल आपात बैठक की है. बैठक में कोरोना महामारी न नहीं पहले इसको लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. बैठक के दौरान एसडीओ ने कोरोना पोजेटिव मरीज मिलने के बाद कई अहम निर्णय लिए.
नवगछिया में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए नियमानुसार संक्रमित क्षेत्र और इसके संभावित फैलाव वाले क्षेत्रों को प्रशासन द्वारा पूरी तरह को तत्काल सील कर दिया दिए जाने का निर्णय लिया. एसडीओ ने कहा कि संक्रमण को देखते हुए नगर क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठान भी बंद रहेगी.

– नवगछिया के कोरोना संक्रमित क्षेत्र का अधिकारियों ने लिया जायजा
नवगछिया में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद रविवार को अधिकारियों के दल ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र का जायजा लिया. इसके बाद आसपास के क्षेत्रों का भी जायजा लिया. इस दौरान अधिकारियों के दल ने शहर के प्रोफेसर कालोनी सहित अन्य मुहल्ले को सील भी कराया. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती, थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राज कपूर कुशवाहा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत संजीव कुमार सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचल अधिकारी विद्यानंद राय, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव इत्यादि शामिल थे.
– 10 स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
नगर पंचायत को सील करने के बाद शहर में आम लोगों का आवागमन बंद करने हेतु नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने अनुमंडल के 10 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. एसडीओ ने सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अनुमंडल कार्यालय से निर्गत पास को छोड़कर सभी शेष वाहन एवं पैदल चलने वाले व्यक्तियों को वापस करते हुए घर में रहने की सलाह दी जाए. यदि किसी के द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए. एसडीओ ने नगर पंचायत के सिमरा मोर, सत्यम होटल, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय के पीछे, शीतला मंदिर चौक, जामा साहब घर के पास, ब्याहुत चौक के पास, नवादा चौक के पास, मक्खतकिया चौक, गोपाल गौशाला के पास दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है.

