बिहपुर प्रखंड के हरियो में बुधवार को कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। कोसी किनारे स्थित हरियो गांव को तीन किलोमीटर में सील किये जाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि महिला का मायका खगड़िया में है। हाल में वह मायके से आई थी। सर्दी-बुखार के लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में उसे कोरोना पॉजीटिव पाया गया।

एसडीओ ने बताया कि हरियो के तीन किलोमीटर इलाके को सील कर कांटोमेंट जोन बनाया जाएगा। वहीं सात किलोमीटर में सील कर बफर जोन बनाया जाएगा। बांस-बल्ली से हर सड़क और गली को बंद कर आवागमन को पूरी तरह रोक दिया जायेगा। गांव से बाहर किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी। वहीं बाहर से आनेवाले को भी गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। पूरे इलाके में घर-घर सर्वे का काम चलेगा।

कोरोना पोजिटिव मरीज के घर को केन्द्र मानकर तीन कि.मी.क्षेत्र को सील किया गया। इस क्षेत्र में पड़ने वाले सभी संस्थानों को अगले आदेश के लिए बंद किया जाएगा। इस क्षेत्र के सभी घरों में टीम जाकर स्वास्थ्य की जांच करेगी।

डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि मरीज के घर को केन्द्र मान कर तीन.कि.मी. क्षेत्र को कांटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इस जोन में आशा, फैशिलेटर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम सहित अन्य अन्य कर्मी रोगियों और संदिग्धों की पहचान करेंगे। उस क्षेत्र के लोगों की निगरानी की जाएगी।

इस क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। डीएम ने बताया कि मरीज के यात्रा की हिस्ट्री और संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है। संपर्क में आये सभी लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कंटेंमेंट जोन की परिधि की सीमा समाप्त होने के अगले सात कि.मी. की परिधि को बफर जोन चिन्हित किया गया है। बफर जोन में पड़ने वाले सभी स्वास्थ्य संस्थान एवं अन्य चिकित्सीय प्रतिष्ठानों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *