नई दिल्ली. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने सामान्य ट्रेनों के परिचालन को दोबारा से शुरू करने की घोषणा की है. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन 11 मई शाम 4 बजे से शुरू होगा. भारतीय रेलवे की ओर से कहा गया है शुरू में 15 जोड़ी ट्रेन चलाई जाएगी. बाद में इसे और बढ़ाने की तैयारी है. ये सभी ट्रेन स्पेशल ट्रेन होंगी जिन्हें नई दिल्ली से देश के अलग-अलग 15 हिस्सों में चलाया जाएगा.

कैसे कर सकते हैं टिकट की बुकिंग?

जानकारी के मुताबिक, स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और प्लेटफार्म टिकट सहित कोई भी टिकट काउंटर से जारी नहीं किया जाएगा. ये बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की वेबसाइट से की जा सकेगी.

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट में लिखा है, रेलवे बारी-बारी से पैसेंजर ट्रेन चलाने के बारे में सोच रहा है. इसे 12 मई से शुरू किया जा सकता है. शुरू में 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी. ये ट्रेन नई दिल्ली से शुरू होंगी और देश के अलग-अलग स्टेशनों तक जाएंगी.

फेस मास्क पहनना होगा अनिवार्य

किसी भी यात्री को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए यात्रियों का फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. रेलवे की ओर से कहा गया है कि स्टेशन पर सभी यात्रियों को डिपार्चर के दौरान स्क्रीनिंग से भी गुजरना होगा. जिन यात्रियों में संक्रमण का किसी भी तरह का कोई लक्षण नहीं होगी उन्हें ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी.

कौन से रूट पर चलेंगी ट्रेनें?

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, ये ट्रेनें नई दिल्ली से डिब्रुगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, चेन्नई, बैंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद और जम्मू के लिए चलेंगी.

भारत में लागू है लॉकडाउन का तीसरा चरण

कोरोना वायरस संकट के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन का तीसरा चरण चालू है. यह 17 मई तक जारी रहेगा. 17 मई के बाद लॉकडाउन की अविध को बढ़ाना है या इसके आगे की रणनीति क्या होगी इस पर प्रधानमंत्री मोदी 11 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से विचार-विमर्श करेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *