खरीक : खरीक के लोदीपुर गांव के कोरोना वायरस से संक्रमित युवा की अजीबोगरीब कहानी है. हैदराबाद से आने के बाद 24 अप्रैल को गांव वालों ने उसे खरीक पीएचसी भेजा. खरीक पीएचसी में युवक का प्रारंभिक जांच किया गया और उसे प्रखंड के अठगामा मध्य विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रहने को कहा गया. पांच मई को 14 दिन पूरे हो जाने के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी और घर जाने को कहा गया. घर आने के बाद तीन दिन तक युवक अपने सगे संबंधियों के यहां घूमता रहा. 7 मई को जब नोयडा से आये अठनियां के युवक का कोरोना पॉजीटिव होने की बात सामने आयी तो चिकित्सकों का संदेश लोदीपुर के युवक की तरफ इसलिए गया क्योंकि जिस क्वारंटीन सेंटर में लोदीपुर का युवक था उसकी क्वारंटीन सेंटर में अठनियां का भी युवक था. 9 मई को युवक को फिर से बुलाया गया और सैंपलिंग कर उसे अनुमंडलीय क्वारंटीन सेंटर मदन अहल्या कॉलेज में रखा गया. सोमवार को युवक को यहीं से मायागंज अस्पताल भेजा गया है.

13 दिन यात्रा कर हैदराबाद से अपने गांव पहुंचा था युवक

लोदीपुर के युवक से पूछताछ के क्रम में इस बात का पता चला है कि उक्त युवक हैदराबाद से 13 दिन तक लगातार यात्रा कर अपने गांव पहुंचा था. वह 14 अप्रैल को हैदराबाद से एक ट्रंकलोरी से 16 अप्रैल को महाराष्ट्र पहुंचा. यहां से फिर टेंकलॉरी से ही बिहार के गोपालगंज 20 अप्रैल को आया. एक पिकअप पर सवार होकर 21 अप्रैल को पटना पहुंचा. फिर पटना से बरौनी पैदल आ गया और यहां से एक पिकअप पर सवार होकर थाना बिहपुर और यहां से पैदल अपने गांव 23 अप्रैल को पहुंचा.

गांव के लोगों ने जब अत्यधिक दबाव बनाया तो 24 अप्रैल को खरीद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां से उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया. आशंका है कि युवक के संपर्क में लोदीपुर के ग्रामीणों के साथ साथ अठनियां के भी कुछ ग्रामीण आये हैं. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार अठनियां में युवक के बहन और बहनोई रहते हैं. क्वॉरेंटाइन सेंटर से छुट्टी मिलने के बाद वह अपने बहनोई के यहां भी गया था. मालूम हो कि सात मई को कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद अठनियां गांव को पहले ही सील कर दिया गया था.

सीओ ने कहा सील होगा लोदीपुर

खरीक के सीओ विनय शंकर पंडा ने कहा कि लोदीपुर में कोरोना पॉजीटिव रोगी मिला है. मंगलवार को लोदीपुर से तीन किलोमीटर की परिधि वाला क्षेत्र कंटेन्मेंट जॉन घोषित कर दिया जाएगा और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *