नवगछिया| दिल्ली से कदवा आए करीब 60 प्रवासी मजदूरों का हेल्थ चेकअप के बाद सभी को भेजे गए प्रखंडस्तरीय विभिन्न क्वरेंटाइन सेंटरों में जगह नहीं मिलने पर वापस गांव के मध्य विद्यालय भरोसा सिंह टोला कदवा वापस लौट आए। वापस लौटे प्रवासियों और ग्रामीणों के बीच झगड़ा हो गया, जो कुछ बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रखंडस्तरीय क्वारेंटाइन सेंटरों में जगह नहीं है, प्रशासन इसकी व्यवस्थ्ज्ञा करे। बताया कि भरोसा सिंह टोला, कार्तिक नगर व कासिमपुर कदवा के करीब 270 लोगों में दिल्ली से अभी 60 लोग ही आए हैं। यदि इनके ठहरने का इंतजाम नहीं हुआ वे लोग धरना प्रदर्शन करेंगे।

खैरपुर कदवा पंचायत के मुखिया अजय कुमार ने बताया शनिवार को प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में बीडीओ द्वारा बताया गया है जो लोग दिल्ली, महाराष्ट्र व गुजरात से आ रहे हैं उन्हें प्रखंड व यूपी, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ व तामिलनाडु अन्य राज्यों से आएंगे उन्हें पंचायत के क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *