नोएडा से अपने घर खरीक आने के दौरान रविवार देर रात उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में 39 मजदूरों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उनमें से 24 मजदूर सोमवार को घर पहुंच गये। सभी को हल्की चोट आयी थी। वहीं 15 मजदूर अब भी उत्तरप्रदेश में इलाजरत हैं।

घर आने वालों में 19 मजदूर मिरजाफरी, एक खरीक बाजार एवं दो बिहपुर के मिल्की के निवासी हैं। जफर आलम, अब्दुल हतीम सहित अन्य मजदूरों ने बताया कि इलाजरत सभी लोग खतरे से बाहर हैं। 10 दिनों में सभी घर आ जाएंगे। बताया कि घटनास्थल से स्थानीय प्रशासन ने उत्तरप्रदेश की सीमा तक पहुंचा दिया। वहां से तीन सौ रुपये प्रति व्यक्ति किराया देकर घर लौटे हैं। चालक तेज गति से बस चला रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित होकर बस सड़क किनारे पूर्व से खड़े प्याज लदे ट्रक में टकरा गयी। बस में दो चालक थे। एक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे को याद कर अभी शरीर कांप उठता है। वहीं सभी की पीएचसी में स्कैनिंग के बाद क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया। वहीं इलाजरत लोगों के परिजन काफी चिंतित हैं।

मजदूरों ने बताया कि हमलोग नोएडा के सेक्टर-5 स्थित शर्मा मार्केट में एक साथ रहते थे। सभी दर्जी का काम करते थे। पुलिस काफी मनमानी करती थी। राशन-पानी खरीदने के लिए भी बाहर निकलने पर पीटती थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *