खरीक : खरीक अंचल के अठगामा गंगा नदी धार में सोमवार को मछली मारने गये अठगामा निवासी मोहम्मद शमीम आलम का 12 वर्षीय पुत्र फिरदोस अलम की नदी में डूबने से मौत हो गयी.देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से लाश खोजने की कोशिश की गयी लेकिन लाश नहीं मिली.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
खरीक अंचलाधिकारी विनय शंकर पंडा ने बताया कि नदी में बालक की डूबने की सूचना एसडीआरएफ खगड़िया को दी गई है.देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम खरीक नहीं पहुंच सकी है. नदी में डूबे बालक की बरामदगी के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

