कोसी दियारा का कुख्यात सिंटू यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य और पांच हजार का इनामी अपराधी खरीक के भवनपुरा निवासी मौसम यादव को पुलिस ने सोमवार की देर रात बेलोरा बहियार से उसके साथी सिंहकुंड निवासी सत्तन यादव के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं सिंटू यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक रायफल, मैगजीन, कट्टा व 12 गोली बरामद किया है। मौसम यादव पर खरीक, कुरसेला, खगड़िया, जीआरपी थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व रंगदारी के कुल 11 मामले दर्ज हैं। एक साल पहले खरीक स्टेशन परिसर में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में भी मौसम यादव वांछित था। अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी निधि रानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों पहले कुख्यात पप्पू यादव गिरोह में शामिल थे। चार माह पूर्व पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सिंटू यादव ने गिरोह की कमान संभाली है। सोमवार की देर रात सूचना मिली कि सिंटू यादव अपने साथियों के साथ दियारा में पप्पू यादव के बासा पर किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। इसके बाद एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में पांच थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। हालांकि गिरोह का सरगना सिंटू यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस अपराधियों से पूछताछ कर रही

तीन साल पहले भी हथियार के साथ गिरफ्तार हुआ था मौसम

खरीक|13 अक्टूबर 2017 को भारी मात्रा में हथियार के साथ कुरसेला पुलिस ने मौसम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके साथ कुरसेला निवासी अमित यादव, सुमित यादव व युगेश मंडल को भी पकड़ा था। अपराधियों के पास से पुलिस ने एक रायफल, दोनाली बंदूक, 8 कट्टा और 35 कारतूस बरामद किया था। 12 अक्टूबर 2017 को मौसम अपने चार साथियों के साथ एनएच 31 पर खरीक चौक के पास भवनपुरा निवासी धर्मेन्द्र कुमार की बाइक हथियार के बल पर लूट ली थी।

अपराधी जितेंद्र व अंशु को मौसम ने दियारा में दी थी पनाह

एसपी ने बताया कि रविवार की देर रात बिहपुर के किराना व्यवसायी पप्पू पंडित हत्याकांड मामले में गिरफ्तार जितेंद्र राय उर्फ बाबा और अंशु सिन्हा को दियारा में मौसम यादव ने ही पनाह दी थी। मौसम यादव से जितेंद्र राय और अंशु सिन्हा की दोस्ती खगड़िया जेल में हुई थी। मौसम यादव आर्म्स एक्ट मामले में खगड़िया जेल में था। उस समय अंशु सिन्हा भी आर्म्स एक्ट मामले में इसी जेल में था। वहीं जितेंद्र राय मद्य निषेध मामले में खगड़िया जेल में था। पप्पू पंडित की हत्या के बाद जितेंद्र और अंशु सिन्हा दियारा में मौसम के साथ छिपकर रह रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *