नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत में शुक्रवार को बस स्टैंड व हाट बाजार की बंदोबस्ती नगर पंचायत अध्यक्षा प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक रमण उर्फ टीएन यादव सहित सशक्त कमेटी के सदस्य एवं नगर पंचायत कर्मी मौजूद थे.
Total Downloads: 105
इस दौरान बस पड़ाव की बंदोबस्ती 25 लाख 27 हजार एक सौ रुपये में हुई. पंकज कुमार यादव ने सर्वाधिक बोली लगते हुए बस पड़ाव को लिया. सार्वजनिक शौचालय की बंदोबस्ती एक लाख दस हजार सात सौ रुपये में हुआ. जिसे अरविंद कुमार ने लिया.

विज्ञापन होर्डिंग की बंदोबस्ती आठ हजार एक सौ 50 रुपये में हुआ. जिसे चंदन कुमार ने लिया. फसल बंदोबस्ती दो लाख में हुआ जिसे भावेश कुमार ने लिया. मांस हाट की बंदोबस्ती एक लाख 91 हजार में हुई. जिसे शाहजहां आलम ने लिया.

