विक्रमशिला सेतु पर जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रहा है। शनिवार की सुबह 8 बजे सेतु पर सामान से लदा एक ट्रक खराब हाेने से पुल व पहुंच पथ पर 12 घंटे तक जाम लग गया। नवगछिया की ओर ट्रक चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक बीच सेतु पर ही ट्रक को छोड़ कर भाग गए, उसके बाद सेतु पूरी तरह से जाम की चपेट में आ गया। रात के 8 बजे तक सेतु पर जाम की स्थिति रही। इस दौरान नवगछिया से भागलपुर आने में यात्रियों को चार घंटे लग रहे थे।
Total Downloads: 105
वहीं बायपास पर टोल प्लाजा के पास खराब सड़क के कारण शनिवार की सुबह 10 बजे से एक-एक कर ट्रक के धंसाने से जगदीशपुर तक जाम की स्थिति रही। इस कारण कई वाहनों को जिच्छो होकर वनवे चलाया गया। लेकिन जगदीशपुर से आने वाली गाड़ियों की कतार लग गई।

ट्रैफिक डीएसपी आरके झा ने बताया कि नवगछिया की ओर सेतु पर शनिवार को भी ट्रक खराब होने के कारण जाम की स्थिति रही। जब खराब ट्रक को हटाया गया, उसके बाद ट्रक चेकिंग के दौरान ट्रक चालक अपना वाहन सेतु पर ही छोड़ कर भाग जाए, जिसके कारण फिर जाम लग गया। टोल प्लाजा के पास सड़क के खराब होने के कारण ट्रक फंस रही है। फिलहाल वाहनों को जिच्छो होकर वनवे चलाया जा रहा है।
खरीक में गड्ढे में फंसी बस, 1 घंटे आवागमन बाधित
खरीक| इधर, खरीक में उर्दू चौक से पीएचसी होते हुए गोटखरीक चौक जाने वाली सड़क पर यात्रियों से भरी बस गड्ढे में फंस गई। इससे एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। बस में बैठे यात्री किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया। बस बेगूसराय से पूर्णिया जा रही थी। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

