नवगछिया : नवगछिया में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कोविड 19 सेंटर की स्थापना को लेकर तैयारी की जा रही है. नवगछिया अस्पताल में कोविड सेंटर के निर्माण को लेकर की जा रही तैयारी का जायजा नॉडल पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने लिया.
Total Downloads: 382
इस दौरान उन्होंने अस्पताल के पुराने भवन के अभी कमरे का निरीक्षण किया. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल प्रबंधन ने कोविड सेंटर की सारी व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर पांच दिनों का समय लिया है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि कमरे के खिड़की दरवाजे एवं शौचालय की मरम्मती का कार्य कराया जा रहा है.

पांच दिनों के अंदर इस कार्य को पूर्ण कर भवन को कोविड सेंटर के उपयोग के लायक बना दिया जाएगा. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एके सिन्हा, डॉ बरुण कुमार सहित अन्य मौजूद थे. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एके सिन्हा ने कहा कि कोविड सेंटर में बिना लक्षण वाले कोरोना पोजेटिव मरीजों को यहां पर रखा जाएगा.

