पिछले चार दिनाें से उमस भरी गर्मी झेल रहे शहरवासियाें काे साेमवार काे हुई हल्की बारिश से राहत मिली। रविवार शाम चार बजे से साेमवार शाम चार बजे तक जिले में कुल 20.3 एमएम बारिश हुई।
Total Downloads: 383
इसमें भी शहर में सिर्फ 2.9 एमएम और सबाैर में 17.4 एमएम बाारिश हुई। बादलाें की रिमझिम से शहर के अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री अंतर आया। साेमवार काे शहर का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से नमी शहर की ओर आ रही है। मुजफ्फपुर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मंगलवार काे आंधी और वज्रपात की आंशंका है।

