गोपालपुर – अनुमंडल पदाधिकारी के निदेश पर गोपालपुर की बीडीओ प्रियंका ने लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत नये राशन कार्ड निर्गत करने व राशन कार्ड में संशोधन ,नाम हटाना व जोडना तथा राशन कार्ड का प्रत्यर्पण, रद्दीकरण के लिये प्रपत्र क व ख के लिये पंचायतवार रोस्टर जारी किया है.

रोस्टर के अनुसार सोमवार को गोसाईंगाँव व मकंदपुर पंचायत,मंगलवार को सैदपुर व गोपालपुर डिमाहा पंचायत, बुधवार को सुकटिया बाजार व तिनटंगा करारी पंचायत, गुरुवार को बाबू टोला कंलाकुंड व अभिया पचगछिया पंचायत तथा शुक्रवार को डुमरिया चपरघट पंचायत का आवेदन आरटीपीएस काउंटर से लिया जायेगा.

विकास मित्र रमेश तो राशनकार्ड का सत्यापन एवं जाँच करा कर अनुमंडल कार्यालय भेजना का निदेश दिया गया है.आवेदन जमा करने वालों को मास्क पहनना व सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का सख्त निदेश दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *