नवगछिया:-पुलिस जिला नवगछिया से इस वक्त की बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां गोपालपुर थाना क्षेत्र में लापता 29 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है बताया जाता है कि युवक गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव निवासी नटवर यादव सोमवार की शाम से गायब था
मृतक के परिजनों ने मंगलवार को काफी खोजबीन के बाद स्थानीय गोपालपुर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद आज अहले सुबह युवक का शव गोसाईगांव के पुलिया के पास क्षत विक्षत की स्थिति में बरामद कर लिया गया है

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची है वही मामले को लेकर पुलिस तमाम बिंदुओं पर छानबीन में जुटी हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया है वहीं परिजनों की मानें तो हत्या की आशंका है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

